जब सारी दुनिया मेरी | मौके का फ़ायदा | समय और ज़रूरत बदलते | हकीकत से रूबरू हुए तो

समय और ज़रूरत बदलते ही
अपने भी बेगाने हो जाते हैं।
वो प्यार हमसे करते हैं ,
हम इसी ग़लतफहमी में
जीए जाते हैं।
— Ruchi Asija


ये रंग बदलती दुनिया है,
रंग बदलते लोग हैं,
समय औऱ जरुरत बदलते ही,
लोग बदल जाते हैं
बेगाने से हो जाते हैं।
— Anita Gupta


समय और ज़रूरत बदलने पर जो न बदले उसे
सच्चा मित्र कहते हैं,
शुद्ध इत्र कहते हैं,
या फिर शत – प्रतिशत पवित्र कहते हैं।
— Mamta Grover


समय और जरूरत बदलते ही
सोच और नजरिया भी बदल जाता है
कभी जो हमसे भरपूर प्यार करने का दिखावा करते थे
अब उनका हमसे हाथ मिलाने से भी दिल कतराता है।
— Ritu Jain


समय और ज़रूरत बदलते
जो बदल जाए वो ईमानदार नहीं………
ऐसे लोगों से मैं दूर रहता हूँ….
उनसे मेरा कोई सरोकार नहीं…….
गाते हैं स्वार्थ का गीत वे हरदम…….
क्योंकि उनके मन में मानवता का भाव लेशमात्र नहीं………!
— Seema Bhargave


समय और ज़रूरत बदलते ही,
इंसान अपना इमान बदल लेते हैं,
आप रिश्तों की बात करते हैं जनाब,
यहां लोग मतलब के लिए भगवान बदल लेते हैं।
— Mamta Grover


समय और ज़रूरत बदलते ही विचार और प्रचार बदल जाते हैं ,
खानपान के साथ- साथ परिधान बदल जाते हैं….
— Amarjeet Kaur Matharou

Leave a Comment

Don`t copy text!