जब सारी दुनिया मेरी | मौके का फ़ायदा | समय और ज़रूरत बदलते | हकीकत से रूबरू हुए तो

हक़ीक़त से रूबरू हुए तो,
यह बात समझ में आयी।
आसाँ होता है ख़्वाब देखना
बड़ी मुश्किल होती सच्चाई।
— Ruchi Asija


तेरे किरदार की हकीकत से रूबरू हुए तो,
दुनियादारी की हकीकत से वाकिफ हुए तो,
सच्चाई किरदारो के चरित्र की समझ आई,
विश्वास के लायक भी नही थे बात समझ आई।।
— Rajmati Pokharna Surana


हक़ीक़त से रूबरू हुए तो सारे भ्रम टूट गए l
जिनको अपना समझा, वो सारे पीछे छूट गए l
सबक मिला जिंदगी से, मज़बूत खुद को बनाना l
ना किसी का हुआ, ना किसी का होगा ज़माना l
— Amarjeet Kaur Matharou


हकीकत से रूबरू हुए तो,
हकीकत समझ आई,
वरना उनकी चालाकियों ने अभी तक थी,
अपनी ही हकीकत बनाई।
— Mamta Grover


ज्यों ज्यों हकीकत से रूबरू होते गए
त्यों त्यों अपनों के चेहरे बेगानों में तब्दील होते गए
— Ritu Jain


You May Also Like To Read 

Leave a Comment

Don`t copy text!