शिव रात्रि | Shiv Ratri Quotes in Hindi

शिव रात्रि | Shiv Ratri Quotes in Hindi

जिसने शिव को जान लिया
वो मानव मात्र ना रह पाता है
शिव ही तो सत्य हैं , सुंदर हैं
उनका रूप कहां ठहर पाता है
कैसे कोई शिव को जान सकता है
शक्ति बिना शिव भी अधूरे हैं
शिव शक्ति का ज्ञान मिल जाए जिसे
परब्रह्म का ज्ञान फिर मिल जाता है
-अनीता पाठक


जिसने शिव को जान लिया
कैलाश पति वो, समझो बन गया
हिम पर वास, भस्म का परिधान
सर्पों की माला, कमंडल का सहार
चंद्रमा का मुकुट, ऐसा कहलायेगा
वो भोला भाला, करेगा जग का उद्धार
-मुकेश भटनागर


सत्य और सुन्दर भाव से
जिसने भी शक्ति की उपासना कर ली
निष्कपट कर्म पथ पर चलकर
जिसने तपस्या कर ली भोला भंडारी
तो उसी के हो जाते है शिव को जिसने जान लिया समझो वह
परब्रह्म को पा गया ।
शिव संयम है शिव सुन्दर
है शिव शक्ति है बोलो
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय
-सीमा शर्मा दुबे

Leave a Comment